
मोतिहारी। समाज सेवा व अपनी सूझ-बूझ से पारंपरिक शिक्षा के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करनेवाले राज्य के छ:ह मेधावी लोग गुजरात विश्वविद्यालय के प्रांगण में वर्ष-2007 के 'सृष्टि सम्मान' से नवाजा गया। सम्मान पानेवालों में पूर्वी चम्पारण के भोला मस्तान, योगेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया व प्रमोद स्टीफन व परशुराम दास के अलावा नालंदा के परमेश्वर सिंह व नवादा के मानो सिंह शामिल हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी अजहर हुसैन अंसारी ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने समाज को नयी दिशा देने व समाज के उत्थान को लेकर बेहतर कार्य किये। नतीजतन गुजरात के अहमदाबाद स्थित आईआईएम अहमदाबाद के प्राध्यापक व सृष्टि के अध्यक्ष पद्मश्री अनिल कुमार गुप्ता ने उपरोक्त सम्मान-पत्र समाज सेवा में बेहतर कार्य करेनावलों को दिया। मोतिहारी के लोगों को सम्मानित किये जाने पर शहर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
